फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अमित कुमार आनंद होंगे अमरोहा के नए एसपी

Wed, 08 Jan 2025 01:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। आईपीएस अमित कुमार आनंद अमरोहा के नए एसपी बनाए गए हैं। जबकि एसपी कुंवर अनुपम सिंह का तबादला सुल्तानपुर जनपद के लिए हुआ है। करीब 17 महीने का कार्यकाल पूरा करने वाले कुंवर अनुपम सिंह बेहतर पुलिसिंग के लिए जाने जाएंगे। उन्होंने, अपराध रोकने के लिए कुख्यात अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की, घटनाएं हुई तो बिना देर किए उनका खुलासा भी किया। लापरवाह पुलिस कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की।
विज्ञापन


मंगलवार की देर शाम शासन से 12 आईपीएस अफसरों की सूची जारी हुई। जिसमें कुंवर अनुपम सिंह का नाम भी शामिल है। उनका तबादला सुल्तानपुर जनपद के एसपी के रूप में हुआ है। जबकि, कन्नौज में तैनात 2016 बैच के आईपीएस अमित कुमार आनंद को अमरोहा की जिम्मेदारी दी गई है। एसपी अमित कुमार आनंद भी बेहतर पुलिसिंग के लिए जाने जाते हैं। मूलरूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद के बड़ेसर गांव के रहने वाले हैं। अमित कुमार आनंद स्पोर्ट्समैन की पहचान रखते हैं, उन्हें शूटिंग के साथ वेट लिफ्टिंग का भी शौक है। पढ़ाई के दौरान उन्होंने जिला और मंडल स्तर पर अलग-अलग प्रतियोगिताओं में सात गोल्ड मेडल जीते थे। जानकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार को अमित कुमार आनंद अमरोहा जिले का चार्ज संभाल लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें