अमरोहा। एंबुलेंस के मनमाने किराए पर जिला प्रशासन ने अंकुश लगाना शुरू कर दिया है। डीएम उमेश मिश्र ने एंबुलेंस के किराया को तय कर दिया है। अधिक किराया पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी। किसी व्यक्ति को शिकायत है तो वह एएसपी की अगुवाई में जिलास्तरीय टीम को अवगत करा सकता है। एंबुलेंस चालक वापसी का किराया नहीं वसूल सकते हैं।
ये हैं दरें
-ऑक्सीजन रहित एंबुलेंस 1,000 रुपये, दूरी 10 किलोमीटर तक। उसके बाद 30 रुपये प्रति किलोमीटर
-आक्सीजन युक्त एंबुलेंस 1,500 रुपये प्रति 10 किलोमीटर तक, उसके बाद 40 रुपये प्रति किलोमीटर
-वेंटीलेटर सपोर्टेड/बाई पाइप एंबुलेंस का 2,500 प्रति 10 किमी की दूरी तक, उसके बाद 100 रुपये प्रति किलोमीटर।
अधिक दर या किराया वसूलने पर यहां कर सकते हैं शिकायत
पुलिस हेल्पलाइन नंबर-112
ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर 1073
पुलिस कंट्रोल रूम- 9454417375
यह अफसर करेंगे सुनवाई
अजय प्रताप सिंह- अपर पुलिस अधीक्षक-----9454401067
हरिदत्त नेमी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी- 9911115501
एके सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन------------------9711668886
पोस्ट कोविड सेंटर में डॉक्टरों की तैनाती
अमरोहा। सीएमएस डॉ. एके गुप्त ने बताया कि जिला अस्पताल में नॉन कॉविड चिकित्सालय में पोस्ट कोविड-19 सेंटर को चालू किया जाएगा। वरिष्ठ परामर्शदाता-डॉ. विनय भार्गव, फिजीशियन-983749 1969, डॉ. लक्ष्मी साइकेटरिस्ट/काउंसलर 8384803243 और सनी फिजियोथेरेपिस्ट-6397373290 काम करेंगे।