फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: निर्माणाधीन परिसर में जबरन ताला लगाने व तोड़फोड़ का आरोप

Thu, 11 Dec 2025 01:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। अतरासी रोड पर निर्माणाधीन परिसर में जबरन ताला लगाने और तोड़फोड़ करने वाले दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पीड़ित ने एसपी से शिकायत की है।
विज्ञापन

अतरासी रोड स्थित एक निर्माणाधीन परिसर है। परिसर स्वामी गौरव सिरोही ने आरोप लगाया है कि एक भाजपा नेता ने उनके निर्माण स्थल पर अंदर से ताला लगाकर कब्जा करने का प्रयास किया। कहा कि जब वह अपने भवन का शटर खोलने पहुंचे तो उनके साथ मारपीट की गई। परिसर का जनरेटर भी बंद कर दिया गया। उन्होंने बताया कि इस संपत्ति को लेकर अदालत का स्पष्ट आदेश है कि कोई भी व्यक्ति उनके कब्जे में दखल नहीं देगा। लेकिन इसके बावजूद भी कब्जे का प्रयास करते हुए तोड़फोड़ की गई है। विवाद बढ़ने पर आरोपी पक्ष की ओर से 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को बुलाया गया। गौरव सिरोही ने पुलिस को कोर्ट का आदेश दिखाया तब जाकर निर्माणाधीन परिसर का ताला खुलवाया गया। परिसर में प्रवेश करते ही उन्होंने पाया कि निर्माणाधीन दीवार तोड़ी गई है और सामान चोरी भी मिला। पीड़ित ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें