फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पुल के लिए आया सीमेंट ब्लैक करने का आरोप, जमकर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। क्षेत्र के गांव करनखाल में बगद नदी पर निर्माणाधीन पुल के लिए आए सरकारी सीमेंट को ब्लैक करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों और किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। करीब 70 बोरे सीमेंट से लदी ट्रैक्टर ट्राली को रास्ते से पकड़कर कोतवाली ले जाया गया। थाने में किसान नेता की कोतवाल से जमकर नोकझोंक हुई। ग्रामीणाें के मुताबिक क्षेत्र के गांव करनखाल में बगद नदी पर लगभग 3.50 करोड़ रुपये लागत से पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। बृहस्पतिवार की सुबह एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब 70 बोरे सीमेंट लादकर चालक उसे कहीं और ले जाने की फिराक में था। जैसे ही ट्रैक्टर गांव डगरौली के पास पहुंचा, वहां मौजूद ग्रामीणों को शक हो गया। ग्रामीणों ने तुरंत ट्रैक्टर को रोक लिया और पूछताछ शुरू की।
विज्ञापन

इसी बीच सूचना पाकर भाकियू बीआर आंबेडकर के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। आरोप लगाया कि पुल निर्माण के लिए आए इस सरकारी सीमेंट को कालाबाजारी के लिए कहीं और बेचा जा रहा था। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीमेंट लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली को कोतवाली ले जाया गया। मामला कोतवाली पहुंचने पर और भी गरमा गया।
किसान नेता डाॅ. दिग्विजय भाटी और कोतवाल राजेश तिवारी के बीच जमकर नोकझोंक हुई। भाटी ने कहा कि सरकारी पैसे का दुरुपयोग और विकास कार्यों में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। उन्होंने पुलिस व नेताओं पर मिलीभगत का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी का कहना है कि फिलहाल पुलिस ने ट्रैक्टर को कोतवाली के बाहर खड़ा करा दिया है। विभाग के उच्च अधिकारियों को भी इसकी सूचना दे दी गई है। ताकि यह स्पष्ट हो सके कि सीमेंट किसका था और इसे कहां ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें