फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: युवक को ट्रैक्टर से कुचलकर मारने का आरोप, सड़क पर शव रखकर लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगली(अमरोहा)। युवक को ट्रैक्टर से कुचलकर मारने का आरोप लगाते हुए परिजनों और ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। जमकर हंगामा किया। पुलिस ने बमुश्किल समझाकर शांत कराया। पुलिस कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव दमगड़ी निवासी भूरे के बेटे मुकेश (18) का शव गांव के पास बुधवार की शाम रास्ते में खून से लथपथ मिला था। पुलिस ने इस हादसा मानते हुए शव पोस्टमार्टम को भेजा था। बृहस्पतिवार की दोपहर को पोस्टमार्टम के बाद शव वापस लाते समय ग्रामीणों और परिजनों ने सैदनगली थाने के बाहर सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। उन्होंने गांव के ही एक व्यक्ति पर युवक की हत्या करने का आरोप लगाया। यहां से पुलिस ने जाम हटवाया तो संभल हसनपुर मार्ग वाले तिराहे पर जाम लगा दिया।
दोनों स्थानों पर करीब तीस मिनट जाम रहा। भूरे का कहना है कि गांव का ही एक व्यक्ति मुकेश को बुधवार शाम करीब चार बजे घर से बुलाकर ले गया था। आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश में व्यक्ति ने ट्रैक्टर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी। जब मुकेश काफी देरतक घर नहीं पहुंचा तो खोजबीन की। देर शाम उसका शव नजाकत की फैक्टरी के सामने रास्ते में खून से लथपथ मिला। शरीर पर काफी जख्म थे। वह दो भाइयों व दो बहनों में बड़ा था। थाना प्रभारी विकास कुमार का कहना है कि मामले में तहरीर प्राप्त हो गई है। रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें