फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: शौचालय के नाम पर धनराशि हड़पने का आरोप, किसानों ने ब्लॉक में दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
रहरा/आदमपुर। भारतीय किसान यूनियन शंकर की पंचायत में किसानों ने शौचालय के नाम पर धनराशि हड़पने का आरोप लगाया। इसी को लेकर बीडीओ कार्यालय के बाहर धरना भी दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को विकास खंड परिसर में किसानों की पंचायत हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रेमपाल सिंह ने की तथा संचालन राकेश कुमार ने किया। ब्लाॅक अध्यक्ष योगेंद्र कुमार ने कहा कि ग्राम पंचायत मुबारिजपुर में नन्ही पत्नी श्रीपाल के घर कोई शौचालय नहीं बना है। जबकि शौचालय के नाम पर धन हड़प लिया गया है। कई बार शिकायत करने के बाद भी शौचालय नहीं बनाया गया है। जबकि कागजों में बनाया हुआ दर्शाया गया है। ऐसा मामला ग्राम पंचायत सूबरा में भगवती पत्नी धनपत सिंह का भी है। इसी को लेकर किसानों ने पंचायत के बाद बीडीओ कार्यालय पर धरना भी दिया। कहा कि किसान आयोग का गठन किया जाए। छुट्टा पशुओं को पकड़वाकर संरक्षित किया जाए। शीशपाल सिंह, ब्लॉक उपाध्यक्ष कमल ठाकुर, राकेश कुमार, धनपत सिंह, प्रेमपाल सिंह, चरण सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें