फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मांस लदा बताकर पिकअप चालक से मारपीट, रुपये ऐंठने का आरोप

Fri, 28 Aug 2026 02:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। कांवड़ यात्रा के दौरान पिकअप को रोककर उसमें मांस लदा होने की अफवाह फैलाने, चालक से मारपीट और रुपये ऐंठने के मामले में छह नामजद समेत कई आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि औद्योगिक चौकी इंचार्ज सुभाष चौहान की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। एफआईआर के मुताबिक, 15 अगस्त की रात मेरठ के मुंडाली निवासी हकीकत पिकअप लेकर गजरौला जा रहा था। ख्यालीपुर ढाल के पास कई लोगों ने उसे रोककर वाहन में मांस लदा होने की सूचना प्रसारित कर दी। आरोप है कि चालक से गाली-गलौज और मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई तथा खाते में रुपये डलवाए गए।
सूचना पर चौकी इंचार्ज पहुंचे तो आरोपी भाग गए। जांच में वाहन में मुर्गों के पंख और अवशेष मिले, जिन्हें मछलियों के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस ने रोहित निवासी शहवाजपुर डोर, पुष्कर, पप्पपू, राहुल, शंकर, बॉबी निवासी सादुल्लापुर और अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें