फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: यूपी बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए होगा एआई का इस्तेमाल

Sun, 05 Oct 2025 02:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। यूपी बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन बनाने के लिए इस बार शिक्षा विभाग तकनीक का सहारा लेगा। परीक्षा की निगरानी के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का प्रयोग किया जाएगा। जिला स्तर पर इसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।
विज्ञापन


जिलेभर में 25 राजकीय और 33 सहायता प्राप्त विद्यालयों समेत कुल 405 माध्यमिक विद्यालयों का संचालन होता है, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं अध्ययन करते हैं। फिलहाल स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया के साथ-साथ ही बोर्ड परीक्षा की तैयारी भी शुरू हो गईं हैं। परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया के तहत फार्म भरे जा रहे हैं। बोर्ड की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार शैक्षिक सत्र 2025-26 में शामिल होने वाले छात्र-छात्राएं संस्थागत व व्यक्तिगत परीक्षा के लिए पांच अगस्त तक आवेदन की प्रक्रिया पूरी की गई थी। शिक्षा विभाग के अनुसार, पिछले साल भी एआई का उपयोग करने की तैयारी थी, लेकिन कुछ कारणों से यह संभव नहीं हो पाया था। डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार ने बताया कि इस साल भी प्रदेश के हर परीक्षा केंद्र पर एआई की मदद ली जाएगी ताकि परीक्षाएं निष्पक्ष और बिना किसी गड़बड़ी के संपन्न हो सकें।

-
एआई कैसे काम करेगा

निगरानी : यह न केवल परीक्षा के दौरान छात्रों की गतिविधियों पर नजर रखेगा, बल्कि रात में प्रश्न पत्र रखे जाने वाले कमरों यानी स्ट्रांग रूम की भी निगरानी करेगा।
विज्ञापन


अलर्ट सिस्टम : किसी भी अनुचित गतिविधि जैसे कि छात्रों का आपस में बात करना, नकल की कोशिश करना, या स्ट्रांग रूम के खुलने-बंद होने में गड़बड़ी होने पर तुरंत अलर्ट जारी होगा।
विज्ञापन

कनेक्टिविटी : जिले के कंट्रोल रूम के कैमरे सीधे बोर्ड मुख्यालय के कंट्रोल रूम से जोड़े जाएंगे, जिससे पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें