अमरोहा। केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना को लेकर अफवाहों के चलते माहौल खराब होने से रोकने के लिए सुरक्षा के लिहाज से जिलाधिकारी बीके त्रिपाठी ने जिले के आठ जोन, बाइस सेक्टर में बांटा है। इसके अलावा चार सुपर जोन भी बनाए गए हैं। युवाओं से संवाद स्थापित किया जा रहा है।
जिलाधिकारी बीके त्रिपाठी ने बताया कि अग्निपथ योजना युवाओं के लिए बहुत ही लाभप्रद योजना है। लेकिन कुछ अफवाहों एवं कम जानकारी के अभाव में युवा कोई भी गलत कदम न उठाएं। सरकार उनके साथ खड़ी है। यदि योजना को लेकर कोई सुझाव देना है तो दे सकते हैं। सुरक्षा के लिहाज से पूरे जिले को आठ जोन एवं बाइस सेक्टर में बांटा गया है। पुलिस के अधिकारी लगातार युवाओं से संवाद स्थापित कर रहे हैं। युवाओं अपील है कि यदि कोई गलत कदम उठाने के लिए उकसाता है तो उसकी जानकारी पुलिस को दी जाए। माहौल खराब करने वाले लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। ऐसे लोगों को चिह्नित किया जा रहा है जो संदिग्ध हैं। जो माहौल खराब कर सकते हैं। ऐसे लोगों की प्रशासन के अधिकारी सूची तैयार कर रहे हैं। लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।