फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जीशान के बाद गुलफाम भी ढेर, दो बेटों की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगली (अमरोहा)। गाजियाबाद के चर्चित यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हुए कातिलाना हमले के मामले में पुलिस की कार्रवाई ने एक ही परिवार के दो चिराग बुझा दिए हैं। गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में मंगलवार रात हुई मुठभेड़ में पुलिस ने मुख्य आरोपी गुलफाम को ढेर कर दिया है। इससे महज दो दिन पहले, एक मार्च को पुलिस ने गुलफाम के छोटे भाई जीशान को भी मुठभेड़ में मार गिराया था। तीन दिनों के भीतर दो जवान बेटों की मौत की खबर ने परिजनों पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया है।
विज्ञापन


रोजी-रोटी की तलाश में अपराध की दुनियां तक पहुंचे
सैदनगली। परिजनों के अनुसार, गुलफाम करीब 10 साल पहले घर की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए लकड़ी की कारीगरी का काम करने नोएडा गया था। वहां उसने मेहनत से अपना घर बसाया, शादी की और वर्तमान में उसके दो मासूम बच्चे भी हैं। जिनमें एक बेटा और एक बेटी भी है। किसी ने नहीं सोचा था कि मेहनत-मजदूरी करने गया गुलफाम अपराध की दुनिया के दलदल में इस कदर फंस जाएगा।
छोटा भाई जीशान स्वभाव से शांत बताया जाता था। पिता ने उसे स्थानीय मदरसे में दीनी तालीम के लिए भेजा था, जहां उसने ढाई साल तक पढ़ाई की। घर की तंगहाली को देखते हुए उसने पढ़ाई छोड़ दी और पिता के साथ लकड़ी के काम में हाथ बंटाने लगा। हालांकि, उसने शिक्षा का साथ पूरी तरह नहीं छोड़ा और 2020 में सैदनगली के एक इंटर कॉलेज से 12वीं की परीक्षा पास की। इसके बाद जीशान भी अपने भाई के पास चला गया। अब वह गाजियाबाद के खोड़ा में रह रहे थे। दो सगे भाइयों की मौत से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा है। बदहवास मां और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस दोहरे एनकाउंटर ने सैदनगली में शोक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें