फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: टायर फटने के बाद अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलटा रुई से लदा ट्रक, लगी भीषण आग

Thu, 02 Jan 2025 01:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली (अमरोहा)। हाईवे पर टायर फटने के बाद तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर ओवरब्रिज के डिवाइडर से टकराकर पलट गया। कुछ ही मिनटों में ट्रक में भीषण आग लग गई। चालक-परिचालक ने कूदकर जान बचाई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ट्रक में आग लगने के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने आग बुझाने के बाद ट्रक को हाईवे से हटाया। यह हादसा मंगलवार की रात दो बजे नीलीखेड़ी स्थित हाईवे पर हुआ। पुलिस के मुताबिक रामपुर जनपद में शहजाद नगर थानाक्षेत्र अताईनगर निवासी विनोद कुमार ट्रक चालक है। जबकि, यहीं का रहने वाला अभिषेक हेल्पर है। यह ट्रक रामपुर के रहने वाले शादाब अली का है। रात को चालक विनोद यादव और हेल्पर अभिषेक अमरोहा से ट्रक में रुई और कतरन भरकर बिहार के लिए निकले थे। जैसे ही ट्रक डिडौली कोतवाली क्षेत्र में नीलीखेड़ी स्थित हाईवे पर पहुंचा, तभी अचानक ट्रक का टायर फट गया। तेज रफ्तार होने के कारण चालक स्टेयरिंग पर नियंत्रण नहीं कर पाया। ट्रक अनियंत्रित होकर ओवरब्रिज के डिवाइडर से टकराकर पलट गया। डिवाइडर से टकराने के कुछ देर बाद ही ट्रक में आग लग गई।
विज्ञापन

थोड़ी देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस दौरान चालक और परिचालक ने कूदकर जान बचाई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। गजरौला अमरोहा और पाकबड़ा से फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। ट्रक में आग लगने के बाद हाईवे पर वाहनों के पहिए थम गए। इससे पहले आग पर काबू पाया जाता ट्रक और रुई जलकर रख हो गई।
सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई है। आग बुझाने के बाद क्रेन से ट्रक को हटवा कर यातायात शुरू कर दिया गया है।
-
तीन घंटे तक वनवे रहा हाईवे
डिडौली। रात दो बजे हादसा होते ही हाईवे पर आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। ऐसे में हाईवे के दोनाें ओर वाहनों के पहिये थम गए। सूचना पर डिडौली इंस्पेक्टर हरीश वर्धन पुलिस टीम के साथ हाईवे पर पहुंच गए। इसके बाद हाईवे को वनवे करते हुए वाहनों को गुजारा। रात तीन से लेकर सुबह छह बजे तक हाईवे वनवे रहा। बाद में पुलिस ने क्रेन मंगवाकर हाईवे से जला मलबा और ट्रक को हटवाया। उसके बाद यातायात सुचारु हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें