फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गजरौला में 24 गड्ढों में दबाए जाएंगे कुर्बानी के बाद अवशेष

Sat, 07 Jun 2025 02:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

बकरीद पर नगर पालिका ने नगर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। सुल्तान नगर व जलाल नगर मोहल्ले में कुर्बानी के बाद अवशेष दबाने के लिए 24 गड्ढे खोदे जाएंगे। वहीं, बकरीद के दिन तीन बार पानी की आपूर्ति की जाएगी।
शनिवार को बकरीद है। ईद की नमाज अदा करने के बाद कुर्बानी का सिलसिला चलेगा। बकरीद पर कुर्बानी के बाद पशुओं के अवशेष जहां तहां न पड़े रहें। इसके लिए पालिका प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। पशुओं के अवशेष दबाने के लिए सुल्तान नगर मोहल्ले व जलाल नगर मोहल्ले में 12-12 गड्ढे खोदे जाएंगे। पालिका के 12 वाहनों को अवशेष उठाने के लिए लगाया जाएगा। ईओ ललित कुमार आर्य ने बताया कि बकरीद पर नगर में सफाई के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। सभी कर्मचारियों को इस संबंध में निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




बकरीद पर तीन बार होगी पानी की आपूर्ति
बकरीद पर पालिका ने पानी की आपूर्ति के लिए मुकम्मल इंतजाम किए हैं। सुबह को छह से नौ बजे, दोपहर को 12 से दो बजे व शाम को चार से पानी की आपूर्ति की जाएगी। ईओ ने बताया कि बिजली नहीं आने पर जनरेटर चलाकर पानी की आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें