फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हाईवे के बाद अब जोया-नौगांवा सादात रोड भी वन-वे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कांवड़ यात्रा के चलते जिला प्रशासन ने नेशनल हाईवे के बाद अब नौगांवा सादात और जोया रोड को भी वन वे कर दिया है। नौगांवा से जोया आने वाली लेन को कांवड़ियों के लिए सुरक्षित किया गया है, जबकि जोया से नौगांवा सादात जाने वाली लेन पर दोनों तरफ से कार, बाइक, ट्रैक्टर, पिकअप व गैस, दूध और फल-सब्जी वाले वाहन चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

फाल्गुन माह की कावड़ यात्रा चल रही है। 8 फरवरी को महाशिवरात्रि है, जिसके चलते बड़ी संख्या में कांवड़िये हरिद्वार से गंगाजल लेकर गंतव्य से लौट रहे हैं। कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने हाईवे पर एक फरवरी की रात 12 बजे से हाईवे पर रूट डायवर्जन किया हुआ है, लेकिन शिवभक्त बड़ी संख्या में हरिद्वार बिजनौर होते हुए जिले के नौगांवा सादात से अमरोहा जोया होते हुए मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं। बुधवार तक बड़ी संख्या में कांवड़ियों की भीड़ आगे बढ़ेगी। कांवड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन ने लोकल रूट को भी वन-वे कर दिया है। इसके लिए यातायात पुलिस ने बंबूगढ़ और जोया रोड पर बैरिकेड और बैरियर लगाकर कांवड़ियों के लिए सुरक्षित लेन पर वाहनों का संचालन प्रतिबंधित कर दिया।

नौगांवा सादात से अमरोहा और अमरोहा से जोया वाली लेन को बंबूगढ़ चौराहे तक कांवड़ियों के लिए सुरक्षित किया है, जबकि जोया से अमरोहा और अमरोहा से नौगांवा सादात वाली लेन पर दोनों तरफ के छोटे वाहनों को निकाला जा रहा है। इन रूटों पर भारी वाहन का संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित है।- धर्मेंद्र खोखर, टीएसआई अमरोहा
विज्ञापन

-
जिले के लोकल रास्तों के लिए ये है प्लान
- बिजनौर से चांदपुर गजरौला आने वाले शिव भक्तों की सुरक्षा के लिहाज से वाहनों को पत्थरकुटी से पैली तगा होते हुए अमरोहा-धनौरा मार्च निकाला जा रहा है। इसके बाद मुंढाखेड़ा से खाद गुर्जर से होते हुए गजरौला के लिए भेजा जा रहा है।

- बिजनौर के लिए जाने वाले वाहनों को फीना गांव के रास्ते चांदपुर बिजनौर निकाला जा रहा है।
- अमरोहा से नौगांवा सादात के लिए जाने वाले वाहनों को अमरोहा शहर में शाह विलायत दरगाह और रजाकपुर से डायवर्ट कर धनौरा रोड से निकाला जा रहा है।

- कांठ के लिए जाने वाले वाहनों को शहर में न भेजकर नौगांवा सादात रोड से मखदूमपुर गांव में डायवर्ट कर कांठ के लिए भेजा जा रहा है।

- संभल से अमरोहा आने वाले वाहनों को असमोली थानाक्षेत्र के मनौटा पुल से डायवर्ट कर सैदनगली, हसनपुर अतरासी से होकर अमरोहा के लिए निकाला जा रहा है।

- अमरोहा से संभल जाने वाले वाहनों को जोया में संभल चौराहे से न भेजकर चौधरपुर गांव से मनौटा के रास्ते संभल के लिए भेजा जा रहा है।

- हाईवे पर दिल्ली से मुरादाबाद वाली लेन पर कांवड़िये निकाले जा रहे हैं। मुरादाबाद से दिल्ली वाली लेन पर छोटे-बड़े वाहनों का संचालन है। कांवड़ियों की भीड़ बढ़ते की हाईवे को पूरी तरह बंद किया जा सकता है।

- अतरासी से अमरोहा आने वाले सभी वाहनों को एआरटीओ तिराहे से कल्याणपुर रोड पर डाइवर्ट करते हुए बंबूगढ़ से काकर सराय से माया धर्म कांटा होकर कैलसा तिराहे से अंदर अमरोहा की तरफ भेजे जाएंगे।
विज्ञापन


- बंबूगढ़ से नौगांवा रोड पर कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए बुधवार की रात से सभी प्रकार का वाहनों आवागमन बंद कर दिया जाएगा।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें