फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: नाजरीन व सोनिया के बाद मोना-इंद्रवती भी रेफर, चारों की हालत नाजुक

Wed, 18 Jun 2025 02:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। पटाखा फैक्टरी में झुलसे घायलों की हालत में सुधार नहीं है। नाजरीन व सोनिया के बाद मोना और इंद्रावती को भी हायर सेंटर रेफर किया गया है। चारों की हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टर ने मोना को मेरठ रेफर किया है, जबकि इंद्रावती को उनके परिजनों ने अमरोहा के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

अतरासी गांव के बाहरी हिस्से में चल रही पटाखा फैक्टरी में सोमवार को विस्फोट हो गया था। इसमें रजबपुर निवासी रुकसाना व शहनाज और पपसरा गांव निवासी रूमा व सर्वेश की मौत हो गई थी। मोती नगर निवासी मोना, विशाल, पूजा, पूजा पत्नी अमित कुमार, इंद्रवती, अतरासी कलां निवासी सलोनी, पपसरा निवासी सोनिया, पूजा पत्नी राजेश, मंगूपुरा निवासी नाजरीन घायल हो गई थीं। अधिकांश महिलाओं के चेहरे झुलसे हैं।
सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से डॉक्टर ने गंभीर से घायल नाजरीन और सोनिया को मेरठ के लिए रेफर कर दिया था। वहीं, सोमवार देर रात मोना और इंद्रावती की हालत ज्यादा बिगड़ गई, जिस पर डॉक्टरों ने मोना को मेरठ के लिए रेफर कर दिया। परिजनों ने इंद्रावती को जोया रोड स्थित एक निजी अस्पताल भर्ती कराया है। डॉक्टरों की मानें तो चारों को आईसीयू में रखा गया है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है, जबकि अन्य घायलों का स्वास्थ्य स्थिर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें