फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ससुरालवालों से विवाद के बाद थाने के सामने सड़क पर लेटी महिला, हंगामा

Sun, 21 Sep 2025 01:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
हसनपुर थाने के सामने सड़क पर लेटी महिला। संवाद
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। ससुराल वालों पर मारपीट और थाना पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप लगाते हुए महिला थाने के सामने सड़क पर लेट गई। करीब 20 मिनट तक महिला सड़क पर लेटी रही। किसी तरह से महिला को समझाकर शांत कराया गया। पुलिस मामले में कानूनी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

बछरायूं निवासी एक युवती की शादी करीब दो साल पहले हसनपुर के एक मोहल्ला में हुई थी। मायके वालों का कहना है कि पति व ससुरालवालों से नाराजगी के चलते दो माह से फौजिया अपने मायके वालों के साथ दिल्ली में रहती है। शनिवार को महिला मायके वालों के साथ ससुराल हिरनवाला आई थी। आरोप है कि ससुराल में घुसने नहीं दिया और ससुरालवालोें ने मारपीट की। महिला का पति पर गलत कार्य के लिए दबाव बनाने का भी आरोप है।
फौजिया मामले की शिकायत लेकर थाने पहुंची तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे नाराज होकर महिला थाने के सामने सड़क पर लेट गई। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। कस्बा इंचार्ज रामप्रकाश ने मौके पर पहुंचकर महिला को समझाने का प्रयास किया, वह नहीं मानी। बाद में महिला सिपाहियों ने महिला को सड़क हटवाया। उधर, फौजिया की सास भी थाने पहुंच गई। ससुराल वालों ने महिला पर सास के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें