फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: त्योहार से पहले खुली खाद्य पदार्थों में मिलावट की पोल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। दशहरे और दीपावली से पहले खाद्य पदार्थों में मिलावट की पुष्टि हुई है। प्रयोगशाला जांच में पनीर, खोवा, रंगीन छेना रसगुल्ला और बादाम टुकड़ा समेत पांच नमूने असुरक्षित मिले हैं। इन खाद्य पदार्थाें के नमूने अगस्त माह में लिए गए थे। खाद्य विभाग ने पांच विक्रेताओं को नोटिस जारी कर कोर्ट में वाद दायर करने की प्रक्रिया शुरू की है।
विज्ञापन

जांच में उझारी निवासी अफजल के पनीर में फैट की मात्रा कम और वनस्पति ऑयल आदि की मिलावट मिली। सैदनगली निवासी अरविंद के खोये का नमूना भी असुरक्षित पाया गया। सिरसा खुमार, अमरोहा निवासी शाकिर अली और गांव अम्हेड़ा, धनौरा निवासी रामचंद्र को भी नोटिस जारी किए गए हैं। रंगीन छेना रसगुल्ले में खाद्य रंग और आरारोट मिला, जबकि मावे में फैट कम होने के साथ अन्य तत्वों की मिलावट मिली। बादाम टुकड़े में फफूंदी पाई गई। नमूनों की जांच वाराणसी की प्रयोगशाला में कराई गई।
खाद्य पदार्थों में दूध, पनीर, घी, तेल, मिर्च-मसाले, मिठाई और दालों में मिलावट की शिकायतें सामने आती रही हैं। इनके सेवन से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। शनिवार को ग्राहक की शिकायत पर नीलकंठ रेस्टोरेंट से पनीर का नमूना भी लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें