फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: नवोदय की प्रवेश परीक्षा के लिए जारी हुए प्रवेश पत्र

Wed, 26 Nov 2025 02:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा का आयोजन जिलेभर के आठ केंद्रों पर 13 दिसंबर को सुबह 10 बजे से होगा। परीक्षा में कुल 3326 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

जिले के बसेड़ा तगा में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा छह में 80 सीटों पर प्रवेश दिए जाएंगे। प्रवेश के लिए कुल 3326 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किए हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। प्रवेश पत्र पर परीक्षा केंद्र का नाम भी लिखा हुआ होगा।
अभिभावक navoday.gov.in पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिलेभर में कुल आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिसमें अमरोहा ब्लॉक के लिए राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अमरोहा, जोया ब्लॉक के लिए सिख इंटर कॉलेज नारंगपुर व भगवत सरन इंटर कॉलेज जोया, धनौरा ब्लॉक के लिए श्री गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज व राष्ट्रीय इंटर कॉलेज धनौरा, गजरौला के लिए ज्ञान भारती इंटर कॉलेज व हसनपुर ब्लॉक के लिए श्रीमती सुखदेवी इंटर कॉलेज हसनपुर व गंगेश्वरी के लिए ग्रामोदय इंटर कॉलेज गंगेश्वरी को केंद्र बनाया गया है। उन्होंने बताया कि परीक्षा देने के लिए दिए बच्चे को 30 मिनट पहले पहुंचना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



कहां कितने अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
ब्लॉक - अभ्यर्थियों की संख्या
अमरोहा - 445
धनौरा - 644
गजरौला - 478
जोया - 804
हसनपुर - 457
गंगेश्वरी - 498
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें