फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: शिकायतों पर दो अस्पतालों पर कार्रवाई, एक सील, दूसरे को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। स्वास्थ्य विभाग ने शिकायतों के आधार पर दो निजी अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई की है। नोडल अधिकारी डॉ. विशाल त्रिवेदी के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान एक अस्पताल को पूर्ण रूप से सील कर दिया गया, जबकि दूसरे को नोटिस जारी कर तीन दिन का समय दिया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. योगेंद्र सिंह ने बताया कि कैलसा क्षेत्र स्थित बाबा मोहन राम चैरिटेबल आई केयर एंड ऑप्टिकल्स (नन्हेड़ा रोड, रेलवे स्टेशन के पास, थाना देहात) को शिकायतों के सत्यापन के बाद पूरी तरह सील कर दिया गया है। विभागीय टीम को निरीक्षण में कई अनियमितताएं मिलीं। वहीं, जोया रोड संभल चौराहा स्थित हिंद नर्सिंग होम पर भी कार्रवाई की गई। निरीक्षण के दौरान अस्पताल पंजीकृत नहीं पाया गया। टीम को जानकारी मिली कि यहां एलएससीएस (सिजेरियन) से दो मरीजों रुखसार निवासी ग्राम काला खेड़ा और फराह निवासी असगरीपुर का ऑपरेशन किया गया था। अस्पताल के वार्ड और ओटी को बंद करा दिया गया है। दोनों अस्पतालों को तीन दिन के भीतर संबंधित समस्त वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित समय में अभिलेख प्रस्तुत नहीं करने पर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से निजी अस्पताल संचालकों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें