फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पुलिस पर लगाया थाने में पिटाई का आरोप, एसपी से की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। देहात थाना पुलिस पर चोरी के आरोप में दो युवकों को थाने लाकर पट्टे से पीटने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित परिवार ने ग्रामीणों और समाज के लोगों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचकर मामले की शिकायत की और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव रामहट निवासी अशोक कुमार ने बताया कि तीन जून की रात उनके घर में दीवार काटकर चोरी की घटना हुई थी। चोर घर से 25 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए थे।
उन्होंने बताया कि उनकी बेटी की शादी नजदीक है और शादी के लिए रखा सामान भी घर में मौजूद था। आरोप है कि चोरी की घटना का खुलासा करने के बजाय पुलिस ने उनके ही परिवार को निशाना बनाया। उनका कहना है कि पुलिस पहले गांव के एक युवक को चोरी के शक में उठाकर ले गई और बाद में उसे छोड़ दिया। इसके बाद पुलिस उनके दोनों बेटों अमित और दिनेश को थाने ले गई, जहां उनके साथ मारपीट की गई। परिवार का आरोप है कि पिटाई के कारण एक युवक की हालत इतनी खराब हो गई कि वह ठीक से चल भी नहीं पा रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को अशोक कुमार अपने परिजनों, ग्रामीणों और सैनी समाज के लोगों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचे और मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि चोरी उनके घर में हुई, लेकिन कार्रवाई अपराधियों के बजाय उनके बेटों पर की गई। एसपी ने जांच कराकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
उधर, सीओ अवधभान सिंह भदौरिया ने मारपीट के आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि दोनों युवकों को चोरी के मामले में पूछताछ के लिए थाने लाया गया था और पूछताछ पूरी होने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया था। पुलिस ने किसी प्रकार की मारपीट नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें