अमरोहा। शहर में एक युवक पर तीन किशोरों से करीब एक साल तक दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगा है। शिकायत करने पर आरोपी वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी देकर उन्हें डरा रहा था। 17 अक्तूबर को एक किशोर को दोबारा जबरन ले जाने की कोशिश पर मामला सामने आया।
नगर के एक मोहल्ले के पास छंगा दरवाजा निवासी युवक पर आरोप है कि वह तीनों किशोरों को वीडियो वायरल करने की धमकी देता था। एक किशोर किसी तरह बचकर घर पहुंचा और परिजनों को जानकारी दी। परिजन आरोपी को पकड़ने पहुंचे, लेकिन वह बाइक लेकर फरार हो गया। बाद में फोन पर भी उसने वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद