फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोपी पांच महीने बाद गिरफ्तार

Wed, 01 Apr 2026 01:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। नाबालिग को बहला फुसला कर अपहरण कर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह पांच महीने बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि नगर के एक मोहल्ला निवासी किशोरी को अलीगढ़ का युवक बहला फुसला कर ले गया था। आरोपी युवक
अशोक यादव पर आरोप है कि उसने किशोरी के साथ कई दिन तक दुष्कर्म किया था। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने मशक्कत के बाद किशोरी को बरामद कर लिया था, लेकिन अशोक हाथ नहीं लगा था। करीब पांच महीने बाद मंगलवार को वह नगर क्षेत्र में घूम रहा था। औद्योगिक चौकी इंचार्ज सुभाष चौहान को मुखबिर से सूचना मिली तो उन्होंने उसे दबोच लिया। आरोपी युवक को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें