फैक्टरी में साथ काम करने वाली महिला से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अरोपी ने महिला को प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा देकर संबंध बनाए थे। साथ ही अश्लील वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी देकर तीन लाख रुपये हड़प लिए थे। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला हाईवे स्थित एक फैक्टरी में मजदूरी करती है। फैक्टरी में ही काम करने वाले मुबारकपुर शिवनगर निवासी रघुवंश में महिला को प्रेमजाल में फंसा लिया। शादी करने का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए। आरोपी रघुवंश ने महिला की अश्लील वीडियो व फोटो बना लिया और ब्लैकमेल करने लगा।
आरोप है कि रघुवंश ने महिला से तीन लाख रुपये हड़प लिए। साथ ही वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया और शादी करने से मना कर दिया। महिला ने डिडौली कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। मामले में पुलिस ने रघुवंश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि आरोपी रघुवंश को गिरफ्तार का कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया है।