फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सात वर्षीय मासूम के साथ छेड़खानी, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। नगर में सात वर्षीय मासूम के साथ पड़ोस में रहने वाले युवक ने छेड़खानी की। इसकी सूचना मिलने पर मोहल्ले में हंगामा शुरू हो गया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मामला नगर के एक मोहल्ला का है। जहां शनिवार की रात करीब 9 बजे बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान एक युवक बच्ची के पास पहुंचा और बच्ची के साथ छेड़खानी करते हुए गलत करने करने की कोशिश की। बच्ची ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की। बच्ची के रोने के आवाज सुनकर परिजन और मोहल्ले के लोग मौके पर जमा हो गए। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। बच्ची को लेकर पीड़ित परिवार मोहल्ले के लोगों को साथ कोतवाली पहुंच गया। पुलिस ने तहरीर मिलते ही आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें