फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 06 Apr 2025 01:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। देवी-देवताओं को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेशकिया। मामले में उन्माद भड़काने के अलावा धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने तथा आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम बजरंग दल, विश्व हिन्दू व अन्य संगठनों के पदाधिकारी एकत्र होकर कोतवाली पहुंचे। सोशल मीडिया की साइट्स इंस्ट्राग्राम पर एक युवक द्वारा देवी-देवताओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर कार्रवाई की मांग की। मोहल्ला बटवाल में लोहरान वाली गली में रहने वाले मोहम्मद फारूक ने सोशल मीडिया साइट्स इंस्ट्राग्राम पर देवी-देवताओं को लेकर अपनी आईडी से आपत्तिजनक टिप्पणी की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। मामला ढाई माह पुराना निकला। निरीक्षक अपराध रणदीप सिंह ने कांस्टेबल मोमीन, विजय कुमार व नरेश कुमार की मदद से आरोपी फारूक को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास एक वन प्लस का मोबाइल, जिससे टिप्पणी की गई थी। सीओ सिटी अरूण कुमार ने बताया कि मामले में टीपीनगर चौकी इंचार्ज संदीप मलिक की तहरीर पर शुक्रवार देर रात ही आरोपी फारूक के खिलाफ उन्माद भड़काने के अलावा धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने तथा आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। शनिवार को चालान करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें