ढबारसी। गांव दुल्हीपुर अहीर में राशन डीलर पर अनियमितता बरतने का मामला सामने आया है। दुल्हेपुर और बुखारीपुर के ग्रामीणों का कहना है कि जब राशन डीलर के पति ही दुकान का संचालन करते हैं। कार्ड धारक जब राशन लेने जाते हैं। तब वह प्रति यूनिट चार किलो राशन देता है जबकि पर यूनिट 5 किलो राशन मिलना चाहिए।
रविवार को राशन लेने पहुंचे ग्रामीणों को जब कम राशन दिया गया तो नाराज ग्रामीणों ने राशन लेने से मना कर दिया। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि राशन डीलर के पति ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। नाराज ग्रामीणों ने एकत्र होकर राशन डीलर के खिलाफ प्रदर्शन किया। वहीं राशन डीलर का कहना है कि जितना राशन सरकार देती है, उतना ही राशन बांटा जा रहा है। ग्रामीण शिवम गिरी, राजगिरी, मदन गिरी, सुरेश गिरी, धर्मपाल सिंह, लक्ष्मी गिरी, प्रियंका राजकुमार गिरी, प्रेम नितिन, शिवम गिरी आदि मौजूद रहे।