फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी के खाते को हैक कर चीन में कर दिया पेमेंट

Sat, 15 Oct 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
email, hackers
विज्ञापन
 हैकर्स ने शहर के एक व्यापारी के खाते की डिटेल हैक कर ली। इसके बाद उसके खाते से तकरीबन 19 हजार रुपये निकाल लिए गए। बैंक के मुंबई कार्यालय से एटीएम कार्ड ब्लॉक कराने की हिदायत के बाद उसे जानकारी लगी। व्यापारी ने एटीएम ब्लाक कराकर पुलिस को मामले की तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने टरका दिया।  
विज्ञापन


शहर में जूतों की दुकान चलाने वाले व्यापारी गौतम त्रिहेन का एसबीआई की मेन ब्रांच में न्यू अशोका बूट हाउस के नाम से एकाउंट है। एटीम कार्ड भी जारी किया गया है। व्यापारी के पास एसबीआई की किसी मुंबई ब्रांच से फोन आया कि आपके खाते से 19 हजार रुपये की पेमेंट चीन में हुआ है। उसने खाता हैकर होने की बात कही और एटीएम को ब्लाक कराने को कहा।

ये सुनकर व्यापारी के होश उड़ गए। वह शाखा पहुंचा और बैलेंस चेक किया तो उसके खाते में 18962 रुपये 62 पैसे कम निकले। उसने मैनेजर से मामले की शिकायत की। व्यापारी ने बताया कि नही मैंने किसी को पेमेंट दी है और न कोई ट्रांजेक्शन किया है।
विज्ञापन


इसके बाद भी मेरे खाते से फ्राड करके रुपये गायब कर दिए गए। बैंक मैनेजर ने ईमेल से उच्च अधिकारियों को जानकारी दी। एफआईआर कराने की सलाह दी। इस व्यापारी तहरीर लेकर कोतवाली पहुंचा, लेकिन पुलिस ने मामला साइबर क्राइम ब्रांच का बताते हुए मामले की शिकायत एसपी से करने को कहा है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें