फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में कलेक्शन एजेंट की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। घर लौट रहे बाइक सवार कलेक्शन एजेंट की सड़क हादसे में मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के कमालपुरी में परम सिंह का परिवार रहता है। उनका बेटा रवि (24) एक प्राइवेट कंपनी में कलेक्शन एजेंट के पद पर नौकरी करता था। शुक्रवार की शाम वह कंपनी के दफ्तर से घर लौट रहा था। अभी उसकी बाइक चमरौआ पहुंची थी। तभी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। परिजन उसको लेकर अस्पताल जा रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पिता परम सिंह की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें