फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस चौकी से बीस मीटर की दूरी पर अधिवक्ता की पत्नी से चेन लूटी

विज्ञापन
जोया चौकी के पास लूट की घटना के बाद बिलखतीं बिमला और पास में खड़े परिजन। - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
अमरोहा। जोया चौकी से बीस मीटर दूर बाइक सवार बदमाशों ने अधिवक्ता की पत्नी से चेन लूट ली। हाईवे पर दिन दहाड़े हुई घटना से लोगों में हड़कंप मच गया। वारदात के समय अधिवक्ता अपनी पत्नी के साथ घर लौट रहे थे। अधिवक्ता ने बदमाशों का पीछा किया। लेकिन, कामयाबी नहीं मिली। चेन लूटने की यह वारदात पुलिस चौकी के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित अधिवक्ता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव खाता में अभिमन्यु सिंह का परिवार रहता है। अभिमन्यु पेशे से अधिवक्ता है और वह अमरोहा नगर तहसील में प्रैक्टिस करते हैं। आगामी त्योहारों के चलते रविवार को अभिमन्यु अपनी पत्नी बिमला के साथ जोया बाजार में खरीदारी करने आए थे। करीब दो बजे वह बाइक से घर लौट रहे थे। अभी उनकी बाइक जोया चौराहे पर ठीक चौकी से बीस मीटर दूर पहुंची थी। तभी पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी पत्नी बिमला के गले से चेन लूट ली। घटना के बाद पीड़िता ने शोर मचा दिया। इस दौरान अधिवक्ता ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की। लेकिन, बदमाश बाइक तेज दौड़ाकर अमरोहा की दिशा में भाग निकले। घटना के बाद अधिवक्ता की पत्नी बिमला का रो-रोकर बुरा हाल है। दिन दहाड़े लूट की यह घटना चौकी पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गई। अधिवक्ता ने चौकी पहुंचकर घटना की तहरीर दी। चेन का वजन डेढ़ तोला बताया। पुलिस ने चौकी के सीसीटीवी कैमरे खंगाले पूरी वारदात सामने आ गई। पीड़ित बिमला ने बदमाशों को पहचान लिया। हालांकि फुटेज में बदमाशों की स्पष्ट पहचान नहीं हो सकी है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें