रूखालू। घर के बाहर खेल रही मासूम की भैंसा बुग्गी के नीचे दबकर मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बगैैर पुलिस कार्रवाई के शव सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
यह घटना हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के पिपलौती गांव की है। यहां पर किसान राहत अली का परिवार रहता है। गुरुवार की शाम उनकी बेटी गुलसमा(7) घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रही थी। पास में भैंसा बुग्गी खड़ी थी। अचानक खेलते समय बच्चे बुग्गी पर पीछे की ओर आ गए। इस दौरान बुग्गी उछल गई और गुलसमा दब गई। यहां मौजूद ग्रामीणों ने मासूम को बुग्गी के नीचे से निकाला और घायल अवस्था में उसे एक निजी चिकित्सक यहां भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत से खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गुलसमा दस भाई-बहनों में छठवें नंबर की थी। वह गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक की छात्रा थी। परिजनों ने बगैैर कानूनी कार्रवाई के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।