फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से आठ दिन पहले युवक की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ढबारसी(अमरोहा)। शादी से आठ दिन पहले युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। ससुराल से दहेज में मिली बाइक फिसलने से हादसा हुआ। युवक की मौत के बाद दोनों परिवारों की खुशियों में मातम छा गया। परिजनों ने बगैर पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। परिजनों को रो-रोकर बुरा हॉल है।
विज्ञापन

यह हादसा हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में संभल रोड पर कालाखेड़ा पुल पर पर हुआ। आदमपुर थानाक्षेत्र के गांव तिगरिया नादिर शाह में किसान महावीर सिंह का परिवार रहता है। उनके बेटे नरेंद्र (20) की शादी संभल जिले के एक गांव में तय हुई थी। 24 मई को नरेंद्र की बरात जानी थी। दोनों परिवारों के बीच शादी की तैयारियां चल रही थी। शुक्रवार को ससुराल पक्ष के लोगों ने नरेंद्र और उसके परिजनों को हसनपुर बुलाकर उसकी पसंद की बाइक सौंप दी। इसके बाद वह नई बाइक पर सवार अपने गांव तिगरिया नादिर शाह लौट रहा था। दूसरी बाइक पर उसके चाचा आमपाल चल रहे थे। अभी उसकी बाइक कालाखेड़ा पुल पर पहुंची थी। तभी अचानक बाइक फिसलकर गिर पड़ी। हादसे में नरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। चाचा ओमपाल ने परिजनों को हादसे की जानकारी दी। नरेंद्र की मौत खबर सुनते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। चीखते-चिल्लाते परिजन मौके पहुंच गए। दोनों परिवारों में शादी की खुशियां काफूर हो गई। परिजनों ने बगैर कानूनी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें