अमरोहा। डिडौली कोतवाली क्षेत्र के चौधरपुर-मनौटा मार्ग पर ट्रक ने बाइक सवार युवकों को कुचल दिया। पुलिस ने दोनों को मुरादाबाद के टीएमयू में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसके साथ की हालत गंभीर बनी हुई है। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
संभल के असमोली थाना क्षेत्र के मंढ़ावली रसूलपुर गांव निवासी शीशपाल सिंह का बेटा रोबिन (23) अपने दोस्त जितेंद्र के साथ सोमवार की शाम बाइक से डिडौली कोतवाली के चौधरपुर गांव आया था। परिजनों के मुताबिक यहां से लौटते समय चौधरपुर-मनौटा मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। टीएमयू में रोबिन की उपचार के दौरान मौत हो गई। जितेंद्र की हालत नाजुक बनी है। रोबिन की मौत की खबर मिलते ही परिजनों कोहराम मचा है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। परिजनों की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इंस्पेक्टर शरद मलिक ने बताया कि हादसे में घायल रोबिन की उपचार के दौरान मौत हो गई है। ट्रक को पकड़ लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।