फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में दो की मौत

Thu, 24 Mar 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला अमरोहा
विज्ञापन
सैदनगली में हुए हादसे में दो की मौत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 दो परिवारों की खुशियों को बुधवार सुबह ग्रहण लग गया। सैदनगली-मनौटा मार्ग पर गांव सब्दलपुर के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार साले-बहनोई की मौत हो गई, जबकि एक मृतक का भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। इससे त्योहार के जश्न में खलल पड़ गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई और शव दिखाने की मांग को लेकर लोगों ने जाम लगा दिया। सीओ ने बमुश्किल लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन


संभल जिले के थाना नखासा क्षेत्र के गांव अल्लीपुर निवासी पिंकू पुत्र चंद्रपाल (17) और रिश्ते का बहनोई विनोद पुत्र रामसिंह (20) निवासी बैलोलपुर थाना मझोला (मुरादाबाद) और पिंकू का भाई वीरेंद्र तीनों एक बाइक से बुधवार सुबह तकरीबन साढ़े नौ बजे  सैदनगली में किसी काम से आए थे। इस दौरान तीनों ने त्योहार को लेकर खरीददारी भी की।

बाद में बाइक से गांव अल्लीपुर लौटने लगे।  सैदनगली-मनौटा मार्ग पर गांव सब्दलपुर के पास सामने से आ रहे अनियिंत्रित ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें पिंकू और विनोद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वीरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पीएम को और घायल को अस्पताल भेजा। 
विज्ञापन


वाहनों की लगी कतार
सैदनगली। हादसे की सूचना पर ग्रामीणों के साथ परिजन भी मौके पर पहुंच गए और शव दिखाने की मांग करने लगे। मांग पूरी न हाने पर जाम लगा दिया। इससे सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की लाइन लग गई। इधर, सीओ सोमेंद्र कुमार नेगी हसनपुर कोतवाली, आदमपुर पुलिस को लेकर मौके पर पहुंचे। असमोली पुलिस भी आ गई और लोगों को समझाने का प्रयास किया। बाद में सीओ ने कार्रवाई का भरोसा दिलाकर किसी तरह जाम खुलवाया। एसओ सैदनगली सतीश यादव ने बताया कि मृतक पिंकू के भाई अरविंद की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।  


बदरंग हो गई होली
सैदनगली (ब्यूरो)। त्योहार पर दो रिश्तेदारों की मौत ने दो परिवारों की खुशियों का रंग उड़ा दिया। इससे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक पिंकू के पिता चंद्रपाल बदहवास से दिखाई दे रहे थे। पूरे गांव में मायूसी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें