फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाल-बाल बचे पूर्व विधायक समेत चार लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला(अमरोहा)। लखनऊ-सीतापुर के बीच कार को सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार पूर्व विधायक हरपाल सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख के पति कामेंद्र सिंह, नमामि गंगे के जिला संयोजक, शेरपुर के प्रधान मनीराम एवं गूर्जर महासभा के प्रदेश सचिव कैलाश सिंह बाल-बाल बच गए। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। वहीं हादसे के बाद यहां पहुंचे पूर्व विधायक हरपाल सिंह की कुशलक्षेम जानने के लिए समर्थकों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह यहां पहुंचे पूर्व विधायक हरपाल सिंह ने अपने मोहल्ला विजयनगर स्थित आवास पर समर्थकों को हादसे के संबंध में जानकारी दी। हरपाल सिंह ने बताया कि कार पूर्व ब्लाक प्रमुख पति कामेंद्र सिंह चला रहे थे। मंगलवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे जैसे ही कार लखनऊ-सीमापुर मार्ग पर स्थित कमलापुर में थाने के पास से गुजरी सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने कार को टक्कर मार दी। सिंगल रोड होने के कारण कार साइड में भी नहीं उतर सकी। पूर्व विधायक के मुताबिक डंपर का चालक नशे में धुत था। उन्होंने बताया कि वह उस लम्हें को याद कर अभी भी कांप उठते हैं। वहीं पूर्व विधायक हरपाल सिंह को देखने के लिए उनके आवास पर समर्थकों की भीड़ लगी रही। सिद्धार्थ शिक्षण संस्थान के निदेशक रविराज सिंह, व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के नगर अध्यक्ष राजू यादव, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांतीय सहमंत्री विपिन सागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें