फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 दिन में लॉकडाउन उल्लंघन-बिना मास्क घूमने पर 3428 लोगों का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। अनलॉक वन में लोगों की लापरवाही खुलकर सामने आई है। जनपद पुलिस ने लॉकडाउन के उल्लंघन और बिना मास्क लगाकर घुमने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। तीस दिन में 3428 लोगों को चालान किया गया। आर्थिक दंड के रूप में सवा चार लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। इसके अलावा पुलिस ने 715 दो पहिया वाहनों के चालान काटे और 1,71000 का जुर्माना वसूला है। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।
विज्ञापन

लॉकडाउन समाप्त होने के बाद सरकार ने लोगों की सुरक्षा और सहूलियत के लिहाज से सभी को मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया था। बिना मास्क घर से निकलने पर कार्रवाई की नसीहत दी गई। उनसे चालान के रूप में अर्थदंड रखा गया। बाइकों पर बेवजह एक से अधिक सवारी बैठने पर पाबंदी लगाई गई। बावजूद इसके लोग बेपरवाह निकले। एसपी डॉ विपिन ताडा के निर्देश पर जनपद पुलिस ने ऐसे लोगों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की। अनलॉक वन के 30 दिन में बिना मास्क घूमने वाले 3114 लोगों का चालान किया गया। उनके जुर्माना के रूप में 3,10,000 रुपये वसूले गए। जबकि लॉकडाउन (सार्वजनिक स्थानों पर थूकना या अन्य) का उल्लंघन करने के आरोप में 314 लोगों का चालान किया गया। इन लोगों से अर्थदंड के रूप में 1,15,000 रुपये जुर्माना वसूला गया है। जबकि बेवजह सड़कों पर फर्राटा भरते 715 दो पहिया वाहनों का चालान काटा गया। इन बाइकों पर अनावश्यक रूप से दो या तीन सवारी बैठक चल रहे थे। ऐसे लोगों से 1,71,000 रुपये बतौर जुर्माने के रूप में वसूले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें