फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सामाजिक संगठनों के कार्यक्रम में जमकर उड़ा अबीर गुलाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। आर्य समाज, माहेश्वरी सभा और अधिवक्ता कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन की ओर से अलग-अगल होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रमों में एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

आर्य समाज मंदिर के प्रांगण में स्त्री आर्य समाज की ओर से विश्व कल्याण के लिए यज्ञ आयोजित किया गया। उसके बाद होली का उत्सव मनाया गया। यज्ञ की मुख्य यजमान उषा अरोड़ा, सुनीता अरोड़ा, अमित आर्य, मधु गोयल, अंजू अग्रवाल रहीं। बाद में होली का रंगारंग कार्यक्रम मधु खुराना, अंजू आर्य व उनके सभी सहयोगियों ने मिलकर सजाया। होली के गानों पर सभी सभी ने मिलकर डांस किया। राधा और कृष्ण के द्वारा फूलों की होली खोली गई। एक दूसरे पर गुलाल और फूलों की वर्षा की। उधर, माहेश्वरी सभा की ओर से फाग महोत्सव का रंगारंग कार्यक्रम हुआ। संजीवनी माहेश्वरी महिला मंडल व माहेश्वरी सभा के अभिन्न अंग माहेश्वरी युवा मंच के सहयोग से जेएस हिंदू डिग्री कॉलेज में बच्चों, महिलाओं व पुरुषों द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। मनोहारी होली सज्जा व प्रवेश द्वार पर गुलाल, होली कैप व ह्रदय लगाकर होली शुभकामना संदेश दिया। वहीं, अधिवक्ता कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन की ओर से होली मिलन कार्यक्रम किया गया। जिसमें एक दूसरे से गले मिलकर और अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान अध्यक्ष अनोज कुमार, सचिव अरशद, राजेश राणा, सतवीर सिंह चौहान, दिनेश वर्मा, मधुर अग्रवाल, सुरेंद्र गोले, विकास कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें