फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: होली मिलन समारोह में अधिवक्ताओं ने उड़ाया अबीर-गुलाल

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। तहसील बार एसोसिएशन द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें अधिवक्ताओं ने अबीर गुलाल उड़ाकर होली खेली। एक दूसरे के गले मिलकर गिले शिकवे दूर किए। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि होली का त्योहार भाईचारे का संदेश देता है।
विज्ञापन

शनिवार को कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष उदयगिरि गोस्वामी एवं नगर पालिका अध्यक्ष राजपाल सैनी तथा ब्लाक प्रमुख ममता गुर्जर बार अध्यक्ष गंगासरण व महासचिव सुरमित कुमार गुप्ता के द्वारा भारत माता व रामलला के चित्र पर पुष्प अर्चन एवं दीप प्रज्वलन से किया गया। कार्यक्रम विधायक महेंद्र खड़गवंशी व सैदनगली नगर पंचायत की अध्यक्षा डॉ. अनुकीर्ति चौधरी ने अधिवक्ताओं को होली की शुभकामनाएं दीं। कहा कि होली का पर्व आपसी सद्भाव एवं सौहार्द का पर्व है। ब्लॉक प्रमुख ममता गुर्जर ने कहा कि होली प्रेम और सौहार्द का त्योहार है। सादगी से इस त्योहार को मनाएं। संचालन बार महासचिव सुरमित कुमार गुप्ता ने किया। यहां भाजपा जिला महामंत्री अभिनव कौशिक, दिनेश गुप्ता, ऋषिपाल सिंह चौहान, हरिओम शर्मा, श्योराज सिंह राणा, व्यापारी नेता मुकेश गुप्ता, व्यापारी सुरक्षा फॉर्म के संरक्षक सुनील अग्रवाल, प्रदीप कुमार, पूर्व अध्यक्ष गजेंद्र चौधरी, मुजाहिद चौधरी व महावीर सिंह रहे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें