फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

Fri, 08 Apr 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमरोहा
विज्ञापन
धार्मिक
विज्ञापन
श्रद्धालुओं ने पितरों की आत्मशांति के लिए दीपदान भी किया। इस दौरान गंगा तट पर मेले जैसे माहौल रहा। वहीं गंगा स्नान के चलते ब्रजघाट पुल के पास वाहनों की पार्किंग होने से पुल पर लंबा जाम लग गया। हालांकि पुलिस की मशक्कत के चलते वाहन रेंग-रेंग कर चले। 
विज्ञापन



अमावस्या पर भोर के चार बजे से ही दिल्ली से लेकर आसपास क्षेत्र के श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए ब्रजघाट पहुंचने लगे। दिन निकलने तक ब्रजघाट पर काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंच गए। उमस भरी गर्मी में श्रद्धालुओं ने स्नान का लुत्फ भी उठाया।

वहीं बुजुर्गों ने स्नान कर पूजा-अर्चना की। गंगा में दीपदान किया। लोगों ने गंगा तट पर स्थित बाजार में खरीदारी भी की। वहीं, सुबह से ही ब्रजघाट पुल के पास नेशनल हाईवे किनारे श्रद्धालुओं के वाहन खड़े होने से यातायात बाधित हो गया।
विज्ञापन


ब्रजघाट पुल से गढ़मुक्तेश्वर और गजरौला की ओर एक किलोमीटर दूर तक जाम लग गया। तमाम वाहन जाम में फंस गए। वहीं पुलिस ने किसी तरह मशक्कत कर यातायात में बाधा बने वाहनों को हटवा कर जाम खुलवाया। इसके बावजूद ट्रैफिक अधिक होने से वाहन रेंग-रेंग कर ही चले।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें