फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अब ग्राम पंचायत सचिवालयों में भी बनाए जाएंगे आधार कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। ग्रामीण क्षेत्रों में आधार कार्ड बनवाने के लिए अब शहरों के चक्कर नहीं काटने होंगे। सरकार अब ग्राम पंचायत सचिवालयों में ही आधार सेवाएं उपलब्ध कराने की पहल शुरू करने जा रही है। गांव में सुविधा शुरू होने के बाद आधार कार्ड नया बनवाने के साथ संशोधन कराने को ग्रामीण अंचल के निवासियों को बैंक अथवा डाकघरों के चक्कर लगाकर घंटों इंतजार नहीं करना होगा।
विज्ञापन

स्कूल से लेकर कई जगहों पर आधार अनिवार्य किया गया है। लेकिन आधार कार्ड बनवाने व संशोधन कराने के लिए सुविधा अधिक न होने के कारण ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को शहर के चक्कर काटने के लिए विवश होना पड़ता है। सुबह घर से निकलने के बाद घंटों लाइन में लगकर इंतजार करते हुए आधार कार्ड बनवाने के लिए जूझना पड़ता है।
ग्रामीणों की सुविधाओं को देखते हुए अब पंचायत स्तर पर ही यह सुविधा दिए जाने की कवायद शुरू की जा रही है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण से हरी झंडी मिलने के बाद ग्राम पंचायतों के सचिवालयों में आधार केंद्र खोले जाएंगे। इससे ग्रामीणों को सुविधाएं तो मिलेंगी ही, साथ ही पंचायत की आय में भी बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें