फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता उल्लघंन में कमल मेला आयोजक को नोटिस

Sat, 07 Jan 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हसनपुर(अमरोहा)
विज्ञापन
तीन से सात दिनों के अंदर होगा शिकायतों का निस्तारण - फोटो : प्रतिकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी की ओर से शहर के नुमाइंश ग्राउंड में लगाए गए कमल मेला आयोजक को आचार संहिता उल्लंघन मामले में एसडीएम ने नोटिस जारी किया है। मेले की पंफलेट्स पर प्रिंटिंग प्रेस का नाम नहीं छपा होना और लाउडस्पीकर की आवाज तेज होने के कारण प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। इसको लेकर भाजपाइयों में रोष है।
विज्ञापन


हसनपुर स्थित नुमाइंश ग्राउंड में शुक्रवार को तीन दिवसीय कमल मेले का शुभारंभ किया था। इसमें कमल खिलेगा नाम से पंफलेट्स पर प्रिंटिंग प्रेस का नाम नहीं छपा था। मेले में चाट-पकौड़ी या अन्य चीजों की खरीदारी पर लोगों से पैसे लेने व तेज आवाज में लाउडस्पीकर से चलाने पर आचार संहिता का उल्लंघन किए जाने का हवाला देते हुए एसडीएम अशोक मौर्य ने मेले के आयोजन की परमिशन लेने वाले भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री विजय पंवार के खिलाफ नोटिस जारी किया है।

कमल मेला आयोजक को नोटिस जारी किए जाने से भाजपाइयों में रोष व्याप्त है। एसडीएम अशोक मौर्य ने बताया कि तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाने व मेले में खाद्य सामग्रियों की खरीदारी पर लोगों से पैसा लेने व खिलेगा कमल पंफलेट्स पर प्रिंटिंग प्रेस का नाम ना छपा होने पर आचार संहिता का उल्लंघन किया जा रहा है। मामले में मेला आयोजक को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें