फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मजदूरी करने गए युवक की सड़क दुर्घटना में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। क्षेत्र के गांव शेरपुर निवासी 25 वर्षीय एक युवक की बुधवार की सुबह जनपद मुजफ्फरनगर के खतौली कस्बे में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलने पर परिजन फूट-फूट कर रोने लगे।
विज्ञापन

शेरपुर गांव निवासी कार्मेंद्र पिछले कुछ समय से खतौली में रहकर मजदूरी कर रहा था। परिजनों ने बताया कि बुधवार की सुबह वह खतौली में बाइक से कहीं जा रहा था। रास्ते में सामने से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर कामेंद्र बुरी तरह घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। राहगीरों से सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसको सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां चिकित्सक ने उसको परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक की जेब से मिले मोबाइल के आधार पर परिजनों को सूचना दी गई। मौत की सूचना मिलने पर परिजन फूट-फूट कर रोने लगे। जिला पंचायत सदस्य मनीराम सिंह को साथ लेकर परिजन खतौली के लिए रवाना हो गए थे। वहां कामेंद्र का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें