फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सऊदी अरब भेजने के नाम पर युवक से एक लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। सऊदी अरब में नौकरी लगवाने का झांसा देकर युवक से एक लाख की ठगी की गई। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन

मोहल्ला होली वाला नई बस्ती निवासी मोहम्मद रिजवान ने बताया कि संभल के सिरसी निवासी दो युवकों ने कुछ समय पूर्व सऊदी अरब भेजने का लालच दिया था। आरोपियों ने इसके लिए रिजवान से डेढ़ लाख रुपये की मांग की थी। रिजवान को आरोपियों ने नई दिल्ली स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी के एक कार्यालय में बुलाया। वहां पर 20 मई 2025 को उससे 50 हजार रुपये नकद लिए गए।
विज्ञापन

इसके बाद सात जुलाई को चैक के माध्यम से 50 हजार रुपए और ले लिए। बाद में पता चला है कि उसके साथ धोखाधड़ी की गई है। पीड़ित ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने पर जांच कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें