चोरी के आरोप में लोगों ने युवक को पकड़ लिया। उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया। घसीटकर आग के बाग में ले गए। उसे बेरहमी से पीटा। लोहे के बाट से हमला कर अधमरा कर दिया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
हसनपुर क्षेत्र के गांव शाहपुर कलां में एक दुकान से लोहे का बाट चोरी हो गया। ग्रामीणों ने लोहे का बाट चोरी करके ले जाने का आरोप लगाते हुए एक युवक को पकड़ लिया। युवक को खींचकर खेत में ले गए और फिर उसे घसीटकर आम के बाग में ले गए। जहां, उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। उस पर लोहे के बाट से हमला किया गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। बताते हैं कि जिस स्थान पर युवक को पीटा गया। वहां बाग में पड़ी चारपाई पर कुछ युवक खाना भी खा रहे हैं। बताते हैं जिस युवक के साथ मारपीट की गई है वह कांशीराम कॉलोनी का रहने वाला रिहान है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वायरल वीडियो से युवक को पीटने वाले आरोपियों की शिनाख्त की जा रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।