फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत

Tue, 02 Dec 2025 02:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगली। शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में शोक व्याप्त है। पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

सैदनगली क्षेत्र के गांव करनपुर सुतारी में राजकुमार(30) का परिवार रहता है। रविवार को राजकुमार अपनी ससुराल हसनपुर क्षेत्र के गांव लुहारी खादर में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। रविवार रात बाइक पर सवार होक व वापस लौट रहे थे। हसनपुर–संभल मार्ग पर कालाखेड़ा पुल के पास उनकी बाइक की ट्रैक्टर-टिपलर से टक्कर हो गई। हादसे में राजकुमार घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। राजकुमार की मौत से परिजनों में शोक है। मृतक ने अपने पीछे पत्नी नेहा और तीन मासूम बेटियों को छोड़ा है। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन समेत भाग गया। थाना अध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि शव को परिजनों की तहरीर पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें