अमरोहा। डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार यादव ने जानकारी देते हुए कहा कि माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा हाईस्कूल व इंटर मीडिएट वर्ष 2026 की परीक्षा केंद्राें का निर्धारण ऑनलाइन प्रक्रिया द्वारा माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की वेबसाईट से मिला है। यह परिषद की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। परिषद कार्यालय से प्राप्त ऑनलाइन परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची एवं आवंटन राजकीय इंटर काॅलेज एवं जिला विद्यालय निरीक्षक अमरोहा के नोटिस बोर्ड पर चस्या है। परिषदीय परीक्षा वर्ष-2026 के छात्र-छात्राओं के आवंटन, छात्र-छात्राओं का निर्धारित परीक्षा केंद्र की दूरी, परीक्षा केंद्र आदि के संबंध में छात्र, अभिभावक, प्रधानाचार्य, प्रबंधक अपनी आपत्ति, शिकायत को ऑनलाइन माध्यमिक शिक्षा परिषद के पोर्टल upmsp.edu.in पर युक्तियुक्त कारणों व साक्ष्यों सहित 4 दिसंबर तक ऑनलाइन निर्धारित प्रारूप पर अपलोड कर सकते हैं। इसके बाद कोई आपत्ति, प्रत्यावेदन ग्राह्य नहीं होगा।