फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: घरेलू क्लेश में युवक फंदे पर झूला

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। क्षेत्र के गांव गादीखेड़ा की मढ़ैया में एक युवक फंदे पर झूल गया। उसका शव गांव से बाहर एक बाग में पेड़ से लटका मिला है। शव मिलने की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

गांव निवासी सौसहाय सिंह (30) मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पालता था। मंगलवार की शाम किसी बात पर नाराज होकर वह अपने घर से चला गया। परिजनों ने रात भर उसकी तलाश की। लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा। बुधवार की सुबह उसका शव एक बाग में पेड़ से लटका दिखाई दिया। ग्रामीणों ने शव पेड़ से लटका देखकर परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। प्रभारी निरीक्षक बालेंद्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के तीन बच्चे हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें