फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मछली पकड़ने गंगा में गया युवक डूबा, गई जान

Thu, 09 Oct 2025 02:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। गांव धौरिया के पास से गुजर रही गंगा में मछली पकड़ने गया मुनिदेव (40) गहरे पानी में बह गया। आसपास के लोगों व गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद युवक का शव बाहर निकाला। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

गांव झुरेरी निवासी मुनिदेव मजदूरी करते थे। परिजनों के मुताबिक बुधवार सुबह मुनिदेव साथियों के साथ गांव धौरिया के सामने बह रही गंगा में मछली पड़कने गए थे। मछली पकड़ते समय मुनिदेव गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। साथियों ने शोर मचाया तो पास में ही काम रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों को बुलाया गया। करीब डेढ़ घंटे बाद युवक का शव बरामद कर लिया गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह भी मौके पर पहुंच गए। मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मृतक ने अपने पीछे पत्नी के अलावा दो बच्चे छोड़े हैं। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि गंगा में डूबकर एक युवक की मौत हुई है। मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें