फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: भाई के झगड़े के बाद युवक की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला में सोमवार को भाई से झगड़े के बाद 40 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद परिवार और रिश्तेदारों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की लेकिन परिजनों ने बीमारी से मौत होने बात कहकर पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

चर्चा है कि सोमवार को किसी बात को लेकर दो भाइयों में विवाद हो गया था। झगड़े के कुछ देर बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत के बाद परिजन शव को घर ले आए। घटना की जानकारी मिलते ही अन्य रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान कुछ लोगों ने युवक की हत्या की आशंका जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया और पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की बात कही, जिससे मौत के वास्तविक कारण का पता लगाया जा सके। लेकिन, परिजन पोस्टमार्टम कराने से साफ इंकार कर दिया। सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस मौके पर गई थी। परिजनों ने युवक की मौत बीमारी से होने की बात कहते हुए पोस्टमार्टम नहीं कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें