फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बाइकों की भिड़ंत में युवक की गई जान, दूसरा घायल

Tue, 04 Mar 2025 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा(अमरोहा)। धनौरा-गजरौला मार्ग पर ग्राम कुम्हारपुरा के पास सोमवार की रात दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में बछरायूं के मोहल्ला चौधरियान निवासी आस मोहम्मद (40) की मौत हो गई। जबकि दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल रेफर किया है।
विज्ञापन

बछरायूं के मोहल्ला चौधरियान निवासी आस मोहम्मद सोमवार की रात बाइक से धनौरा की ओर आ रहे थे। ग्राम कुम्हारपुरा के निकट उनकी बाइक सामने से आ रहे जनपद बिजनौर के गांव अहरौला निवासी मीनू की बाइक से टकरा गई। बाइक टकराने पर दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने आस मोहम्मद को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे बाइक सवार को गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। हादसे में मौत की जानकारी मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक बछरायूं प्रवीण कुमार ने बताया कि आस मोहम्मद के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें