कस्बा उझारी के मोहल्ला मंसूरपुर में जुगल किशोर (35) का परिवार रहता है। जुगल किशोर मजदूरी करता था। वह शुक्रवार सुबह ढक्का मोड़ पर एक ट्रक में भूसा भरवाने गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक में भूसा भरा जा रहा था। उसी दौरान चालक ने लापरवाही से ट्रक को पीछे कर दिया। ट्रक के ठीक पीछे हाईटेंशन लाइन गुजर रही थी, जिससे ट्रक की लोहे की बॉडी टच हो गई और ट्रक में करंट उतर आया।
इसकी चपेट में आकर जुगल की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक की पत्नी जानवी ने थाने में तहरीर देकर ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मृतक ने अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ा है। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है मामले में कार्रवाई की जा रही है।