फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पालिका के 11.97 लाख का गबन करने में अलीगढ़ की संस्था पर एफआईआर

Sat, 19 Apr 2025 02:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

नगर पालिका ने 11.97 लाख रुपये का गबन करने के मामले में ग्रामीण विकास सेवा संस्थान अतरौली अलीगढ़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नगर पालिका अमरोहा द्वारा रोडवेज बस अड्डे के पीछे शेल्टर होम संचालित किया जा रहा है। इसकी देखरेख के लिए सूडा उत्तर प्रदेश ने ग्रामीण विकास सेवा संस्थान अतरौली अलीगढ़ को नामित किया था। शासन से धनराशि नगर पालिका के पास आती है, इसके बाद नगर पालिका नामित संस्था को देती है। जिससे शेल्टर होम का संचालन बेहतर ढंग से हो सके। लेकिन, पिछले साल पालिका ने ग्रामीण विकास सेवा संस्थान अतरौली अलीगढ़ को 11,97,600 रुपये का भुगतान किया। इसमें संस्था को शेल्टर होम का बिजली का बिल, कर्मचारियों का मानदेय व अन्य खाना-खर्चे का भुगतान करना था। साथ ही धनराशि कैसे और कहां उपयोग की गई, इसका प्रमाणपत्र नगर पालिका को देना था।
विज्ञापन

लेकिन, 11.97 लाख रुपये का भुगतान लेने के बाद ग्रामीण विकास सेवा संस्थान अतरौली अलीगढ़ ने कोई जवाब नहीं दिया। इस संबंध में नगर पालिका द्वारा अलग-अलग तिथियाें में नोटिस जारी किए गए। बावजूद इसके संस्था ने रुपये के खर्च का ब्योरा उपलब्ध नहीं कराया। इसके चलते तीन लाख रुपये बकाए चलते बिजली विभाग ने शेल्टर होम की बिजली काट दी।
विज्ञापन

मानदेय नहीं मिलने पर कर्मचारियों ने भी इसकी शिकायत ईओ से की थी। लगातार नोटिस भेजने के बाद भी संस्था ने कोई जवाब नहीं दिया तो ईओ डॉ. बृजेश कुमार ने डीएम को पत्र लिखकर संस्था को ब्लैकलिस्टेड करने की मांग की। जिसके आधार पर डीएम ने शासन को पत्र भेजा दिया है। साथ ही नगर पालिका के कार्यालय अधीक्षक असद जमाल, लिपिक प्रज्वल चौहान और चपरासी हबीब अहमद ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर संस्था के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें